मुंबई। रंगारंग कार्यक्रमों के साथ इंडियन प्रीमियर लीग सीजन-3 के भव्य उद्घाटन के साथ शुरू हुए पहले मुकाबले में बंगाल टाइगर सौरव गांगुली की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने आक्रामक प्रदर्शन करते हुए हैदराबाद की डेक्कन चार्जर्स को डिस्चार्ज कर दिया। अंतिम ओवर तक चले इस मैच में केकेआर ने चार्जर्स को 11 रनों से शिकस्त दी।
शुक्रवार को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में नाइट राइर्ड्स आईपीएल-2 के सारे घावों को भुलाते हुए मैदान में उतरी और बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में आक्रामक प्रदर्शन किया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 161 रन बनाए। इसके जवाब में खेलने उतरी डेक्कन चार्जर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 150 रन ही बना सकी।
डेक्कन चार्जर्स की ओर से एडम गिलक्रिस्ट ने 54 और वीवीएस लक्ष्मण ने 22 रन बनाए। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज अपनी टीम के लिए उल्लेखनीय योगदान नहीं दे सका। चार्जर्स का पहला विकेट वीवीएस लक्ष्मण के रूप में गिरा। लक्ष्मण ने 14 गेंदों में 22 रन बनाए। एडम गिलक्रिस्ट 35 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद हर्शल गिब्स 24 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हो गए।
इसके बाद खेलने आए एंड्रयू सायमंड्स (5), रोहित शर्मा (13), अनिरुद्ध सिंह (14), चामिंडा वास (0) अपनी टीम के लिए उल्लेखनीय योगदान नहीं दे सके। टी. सुमन 7 और जसकरन सिंह 4 रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर की ओर से लेंगेवेल्ट ने दो विकेट हासिल किए जबकि ईशांत शर्मा, शुक्ला, कार्तिक, मैथ्यूज और हॉग को एक-एक विकेट मिला।
पढ़ें- आईपीएल-3 की अन्य खबरें
इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। नाइट राइडर्स की ओर से एंजेलो मैथ्यूज ने 46 गेंदों में पांच चौके चार छक्के की मदद से 65 रन और ओवैस शाह ने 46 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 58 रन बनाए। नाइट राइडर्स की शुरुआत हालांकि खराब रही और पहले ही ओवर में उसके दो प्रमुख बल्लेबाज मनोज तिवारी, सौरव गांगुली शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद खेलने आए पुजारा 10 और ब्रैड हॉग 13 रन बनाकर आउट हुए। डेक्कन चार्जर्स की ओर से चामिंडा वास ने दो विकेट हासिल किए जबकि आरपी सिंह और जसकरन सिंह को एक-एक विकेट मिला।
केकेआर की इस जीत के साथ यह बात तय है कि कोलकाता की इस टीम के हौंसले एक बार फिर बुलंद हो गए हैं। यही नहीं इस मैच में मिली हार से हैदराबाद की टीम को भी करारा झटका लगा है। अब देखना यह है कि आगे के मैचों में इन दोनों टीमों का प्रदर्शन कैसा रहता है। फिलहाल दूसरे मैच की बात करें तो शनिवार को दो मैच होने हैं। पहला मैच दोपहर ढाई बजे से किंग्स इलेपल पंजाब और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच, मोहाली में होगा, वहीं दूसरा मेच रात आठ बजे से मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई में होगा।