नयी दिल्ली। रविंदर जडेजा ने भले ही इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा वनडे श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन किया हो लेकिन पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम का कहना है। कि यह कहना जल्दबाजी होगी कि भारत को टीम में जिस आल राउंडर की तलाश थी वह उसे मिल गया है। दोनो भारत के बहुत अच्छे खिलाडी और आल रांउडर है। फर्क इतना है कि एक टीम में है तो दूसरा टीम के बाहर है।
अकरम ने कहा हालांकि जडेजा मौजूदा श्रृंखला में बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया है जिसमें भारतीय टीम 3.0 से अजेय बढ़त बनाये है। अकरम को लगता है कि यूसुफ पठान आल राउंडर के स्थान के लिये मजबूत दावेदार हैं। अकरम ने मोबाइल ईएसपीएन से कहा कि मुझे लगता है कि यूसुफ एक महान खिलाड़ी है।
यह काफी हैरत भरा है कि वह भारतीय टीम में शामिल नहीं है। लेकिन जडेजा अच्छा प्रदर्शन कर रहा है इसलिये इससे निश्चित रूप से बिग हिटर पठान पर दबाव बढ़ेगा। यूसुफ 28 साल के हैं जबकि जडेजा की उम्र 22 है और इन दोनों के बीच किसी एक को चुनना काफी मुश्किल काम है।