युवराज की इंग्लैंड को नसीहत, कहा हमेशा संभल कर बोलें

शनिवार, अक्तूबर 22, 2011,9:29 [IST]
Yuvraj Singh
मुंबई। देश के हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने लंबे समय बाद मेहमान टीम यानी इंग्लैंड पर वार किया है और उन्हें नसीहत दे डाली कि किसी को भी हमेशा संभल कर बोलना चाहिए। युवराज ने इंग्लैंड मीडिया को भी आड़े हाथों लिया है। उनका कहना है कि इंग्लिश मीडिया और खिलाड़ियों को बयानबाजी करते समय सावधान रहना चाहिए क्योंकि हम जो बोलते हैं, वह हम तक भी लौटता है।

इंग्लैंड इस समय जारी वन-डे सीरीज में भारत से 0-3 से पिछड़ा है। युवराज ने कहा कि जब हम इंग्लैंड दौरे पर थे और हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे तो इंग्लैंड ने हमें कहीं का नहीं छोड़ा था। इंग्लिश मीडिया और खिलाड़ियों ने हमें  बहुत कुछ कहा। युवराज ने ये सारी बातें टि्वटर पर लिखीं हैं।

लेकिन आपको मैं बता दूं कि जो हम कहते हैं, वह हम तक लौटता भी है। खिलाड़ियों को बोलते समय सजग रहना चाहिए। उनका इशारा इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में भारत की जीत से था। इससे पहले इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम को टेस्ट, वन-डे सीरीज और ट्वंटी-20 मैच में पराजय झेलनी पड़ी थी। युवराज ने युवा खिलाड़ियों खासकर विराट कोहली की जमकर तारीफ की।

युवराज ने कोहली के बारे में टि्वटर पर लिखा है कि कोहली बेहतरीन और नायाब खिलाड़ी हैं। उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा और नपा हुआ रहा है। फिलहाल हाथ में लगी चोट के कारण टीम से बाहर हुए युवराज ने कहा कि वह तेजी से ठीक हो रहे है और तैयारी के लिए आगामी घरेलू टूर्नामेंटों में खेलेंगे।
English summary
Yuvraj Singh took a dig at the English players and the media for their utterances during India's disastrous tour of England, saying they should be careful of what they speak as "what goes around comes around.
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
    Upcoming Matches
SL Vs PAK - 1st Twenty20 Fri 1st Jun Int2020
SL Vs PAK - 2nd Twenty20 Sun 3rd Jun Int2020
ENG Vs WI - 3rd Test at Edgbaston Thu 7th Jun Test