मुंबई। इंग्लैंड टीम को 5-0 से हरा कर अपना बदला पूरा करने के पूरे इंतजाम टीम इंडिया ने कर लिये हैं। जी हां मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को खेले गये चौथे एकदिवसीय मैच में धोनी की सेना ने अंग्रेजों को 6 विकेट से रौंद डाला। सुरेश रैना और विराट कोहली की शानदार पारियों की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को यह शिकस्त दी।
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंगलैंड की टीम 46.1 ओवर में 220 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में टीम इंडिया ने 40.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाते हुए लक्ष्य को हांसिल कर लिया। विराट कोहली ने 99 गेंदों पर 86 रन बनाये, जबकि उनके जोड़ीदार सुरेश रैना ने 62 गेंदों में 80 रनों की तेज़ पारी खेली। इससे पहले भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पार्थिव पटेल 8, अजिंक्य रहाणे 20 और गौतम गंभीर 1 रन पर आउट हुए। वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने 18 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से एसटी फिन ने 3 विकेट झटके।
इससे पहले इंग्लैंड की ओर से केविन पीटरसन और टिम ब्रेसनन के अलावा एक भी बल्लेबाज नहीं चला। पीटरसन ने 61 गेंदों पर 41 रन बनाये, जबकि ब्रेसनन ने 45 गेंदों पर 45 रन ठोके। बाकी का एक भी खिलाड़ी अंग्रेज टीम को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचा सका। कीविस्टर ने 29, और ट्रॉट ने 39 रन बनाये।
इस मैच की जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 4-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का अंतिम मैच 25 अक्तूबर को खेला जायेगा।