कराची। पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलेन मुश्ताक का मानना है कि ट्वेंटी20 क्रिकेट पर अधिक ध्यान हरभजन सिंह के अंतर्राष्ट्रीय करियर को पहुंचा रहा है। सकलेन ने हालांकि साथ ही कहा कि खराब फार्म से जूझ रहे भारतीय ऑफ स्पिनर की अनदेखी करने की जगह उनका समर्थन करने की जरूरत है।
इंग्लैंड के दौरे पर विफल रहे हरभजन को ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा दौर से बाहर कर दिया गया है। ऑफ स्पिनर सकलेन ने कहा कि कोई भी खिलाड़ी कुछ समय के लिए खराब दौर से गुजर सकता है लेकिन उसके करियर पर फैसला करने से पहले उसके करियर के प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए।
सकलेन ने पाकपैशन डाट नेट से कहा मुझे लगता है कि फिलहाल उसके लिए सबसे बड़ा मुद्दा ट्वेंटी20 क्रिकेट पर अधिक ध्यान लगाना है और दूसरा वह भी एक इंसान है और हमेशा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकता।
उन्होंने कहा कि आपके करियर में उतार चढ़ाव आते हैं और हमें इसे स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा लेकिन मुझे लगता है कि मीडिया तब से उसके पीछे पड़ा हुआ है जब वह इंग्लैंड था लेकन अगर आप देखें तो पिचें और हालात तेज गेंदबाजों के अधिक अनुकूल थे।