बेंगलूर। आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम, आलराउंडर रविंद्र जडेजा, श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज महेला जयवर्द्धने और तेज गेंदबाज आर विनय कुमार के शनिवार को यहां आईपीएल पांच की खिलाडि़यों की नीलामी में 11 देशों के 144 खिलाडि़यों के बीच शीर्ष बोली हासिल करने की उम्मीद है। वीवीएस लक्ष्मण सहित केवल आठ भारतीय खिलाड़ी ही नीलामी में शामिल होंगे।
टीमों को अपने खिलाडि़यों की संख्या 30 से बढ़ाकर 33 करने की स्वीकृति दी गई है लेकिन फ्रेंचाइजी टीमें संभवत: अपनी संतुलित टीम को बढ़ाने में अधिक उत्साहित नहीं हैं। सिर्फ मजबूत फ्रेंचाइजियों के ही 20 लाख डॉलर की अधिकतम राशि खर्च करने की संभावना है।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने पर कोच्चि टस्कर्स केरल का अनुबंध रद्द कर दिया है और ऐसे में फ्रेंचाइजियां इस बर्खास्त टीम के शीर्ष खिलाडि़यों को हासिल करने की कोशिश करेंगी।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में रिकॉर्ड को देखते हुए जडेजा, विनय कुमार, पार्थिव पटेल, मैकुलम और जयवर्द्धने के लिए सबसे अधिक मांग होने की उम्मीद है। मुंबई इंडियन्स की टीम जडेजा को खरीद सकती है जो अब मैच विजेता आलराउंडर बन चुके हैं। दो साल पहले टीम उन्हें टांसफर पर लेने में नाकाम रही थी। पुणे वारियर्स, रायल चैलेंजर्स बेंगलूरु और दिल्ली डेयरडेविल्स की टीमें भी इस अलाराउंडर को अपने साथ जोड़ना चाहेंगी।