Search
Newsletter
 
Share This Story

टेस्‍ट में हार के बाद टी20 में जीतने उतरेगी टीम इं‍डिया

Posted by:
Published: Thursday, December 20, 2012, 9:31 [IST]

पुणे। आज भारत और इंग्‍लैंड के बीच पहला टी20 मैच पुणे में खेला जाएगा। आठ साल बाद अपने घर में टेस्‍ट सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया टी20 में वापसी करना चाहेगी। अभी हाल ही में समाप्‍त हुई टेस्‍ट सीरीज में इंग्‍लैंड ने भारत को 2-1 से हराया। भारत के लिए यह करारी हार है जिसके कारण टीम इंडिया जीत दर्ज कर इस हार के गम को भूलना चाहेगी।

टेस्‍ट सीरीज में भारत को हराकर इंग्‍लैंड ने भारत की विश्‍वस्‍तरीय बल्‍लेबाजी की पोल खोल दी है। टीम की बल्‍लेबाजी के सभी बड़े सूरमा ब्रिटिश गेंदबाजो के सामने बेबस नजर आये। हालांकि चौथे टेस्‍ट में विराट कोहली और धोनी की पारियों ने जता दिया है कि उन्‍हें टी20 में हराना आसान नहीं होगा। वहीं इंग्‍लैंड की टीम अपनी जीत के क्रम को आगे बढ़ाते हुए टी20 में भी जीत हासिल करना चाहेगी।

india vs england first t20 match pune

टी20 सीरीज के दो मैच खेलने के बाद इंग्‍लैंड टीम स्‍वदेश वापस लौट जायेगी। जिसके बाद भारत का सामना पाकिस्‍तान टीम से होगा। इसलिए इस सीरीज में जीत पाक के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए भी टीम इंडिया का आत्‍मविश्‍वास बढ़ाने का काम करेगी।

इसके अलावा लगातार हार के कारण बतौर कप्‍तान आलोचनाओं का सामना कर रहे धोनी के लिए भी टी20 सीरीज जीतना आवश्‍यक है। मैच की पूर्व संध्‍या पर पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवालों को धोनी टाल गये उन्‍होने कहा कि आप टी20 के बारे में बात करें क्‍योंकि हम अब इस पर ध्‍यान दे रहे हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

टीम इंडिया- महेंद्र सिंह धोनी(कप्‍तान), गौतम गंभीर, आजिंक्‍य रहाणे, विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, युवराज सिंह, अंबाती रायडू, आश्विन, रविंद्र जडेजा, पीयूष चावला, अशोक डिंडा, भुवनेश्‍वर कुमार, अभिमन्‍यु मिथुन और परविंदर अवाना।

इंग्‍लैंड- ईयोन मोर्गन(कप्‍तान), जेम्‍स हैरिस, जॉनी बेयरस्‍टो, टिम ब्रेस्‍नन, डैनी ब्रिग्‍स, जोंस बटलर, जेड डर्नबाक, एलेक्‍स हेल्‍स, माइकल लम्‍ब, स्‍टुअर्ट मीकर, समिट पटेल, जो रूट, जेम्‍स ट्रेडवेल और ल्‍यूक राइट। 

English summary
Today, India will take on England in t20 match at pune.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi